Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

50 हजार के पार पहुंचे एक्टिव केस, सबसे ज्यादा जयपुर में 19678 मरीज

जयपुर

राजस्थान में कोरोना के 52,773 एक्टिव केस हो चुके हैं। 12 जिलों में एक हजार से ज्यादा कोविड के एक्टिव मरीज हैं। 21 जिलों में एक हजार से कम एक्टिव केस हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा 19,678 एक्टिव केस हैं।

शुक्रवार को एक ही दिन में 10,307 कोविड संक्रमित मिले हैं। तीसरी लहर में अब तक किसी दिन में ये सबसे ज्यादा है। राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 2549 संक्रमित मिले हैं। जोधपुर,उदयपुर और दौसा में एक-एक मौत हुई। प्रदेशभर में 3096 मरीज रिकवर हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *