तमिलनाडु में 8 दिसंबर को CDS जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर पायलट की चूक की वजह से क्रैश हुआ था। चॉपर में किसी तरह का टेक्निकल फॉल्ट, साजिश या लापरवाही नहीं थी। तीनों सेनाओं की संयुक्त जांच, यानी ट्राई-सर्विसेज कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की शुरुआती रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
इंडियन एयरफोर्स ने बयान जारी इस बारे में जानकारी दी है। इसके मुताबिक मौसम में अचानक बदलाव और बादलों के आ जाने की वजह से पायलट गलती से पहाड़ियों से टकरा गया।