Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कच्ची बस्तियों में बांटे मूंगफली-रेवड़ी व गज्जक के पैकेट

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के जनक मेलविन जॉन की जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे फेलोशिप सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत क्लब सदस्यों की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर कच्ची बस्तियों में मूंगफली, रेवड़ी एवं गज्जक के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे बच्चे नितेश बंसल की ओर से की गई। इस मौके पर क्लब के प्रान्त एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी राधेश्याम सिंगला ने बताया कि लायंस क्लब के जनक मेलविन जॉन का उद्देश्य परोपकार करना व जरूरतमंद को खाने की पूर्ति करना था। उसी के तहत फूड फॉर हंगर लायंस क्लब इंटरनेशनल के मुख्य सेवा कार्यों में से एक है। इसको ध्यान में रखते हुए क्लब सदस्यों की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर मूंगफली, रेवडी, गज्जक के पैकेट बनाकर कच्ची बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों को वितरण किए गए ताकि यहां के लोग भी इन चीजों का आनंद ले सकें। इस मौके पर क्लब के जोन चेयरमैन मोहित बलाड़िया, मेघराज गर्ग, नरेश पाहवा, सिम्पल बंसल, संदीप आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *