महिला पुलिस थाना में दर्ज हुआ मुकदमा, गांव जोरावरपुरा के राउमावि के पीटीआई की ओर से छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव जोरावरपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक की ओर से छात्रा से छेड़छाड़ करने का प्रकरण सामने आने के करीब दस दिन बाद महिला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। नाबालिग छात्रा की माता की पीटीआई पर छेड़छाड़ करने व प्रधानाचार्य पर धमकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया है।