Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

20 बेड का नया आईसीयू एक पखवाड़े में शुरू होने की उम्मीद

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित हो रहे रोगियों के इलाज के लिए टाउन के एमजीएम राजकीय जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से तमाम तरह के आवश्यक बंदोवस्त किए जा रहे हैं। इसके तहत जिला अस्पताल में 20 बेड का नया आईसीयू शुरू किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन की मानें तो करीब एक पखवाड़े में आईसीयू शुरू हो जाएगा। इसमें कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित हो रहे गम्भीर रोगी को भर्ती किया जाएगा। वर्तमान में आईसीयू में एल्युमिनियम के गेट आदि लगाने का कार्य प्रगति पर है। पीएमओ डॉ. दीपक मित्र सैनी ने बताया कि जिला अस्पताल में 20 बेड की आईसीयू स्वीकृत हुई है। आरएमसीएल की तरफ से आईसीयू के लिए 20 बेड के अलावा अन्य संसाधन उपलब्ध हो गए। आईसीयू के गेट लगाने व बिजली फिटिंग आदि का कार्य शेष था। जिला अस्पताल के पास नवनिर्मित आईसीयू के लिए विधायक मद से कुछ पैसा आया हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *