Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एईएन कार्यालय के समक्ष 34वें दिन भी जारी रहा धरना

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना शनिवार को लगातार 34वें दिन भी जारी रहा। धरने पर पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता बैठे। धरनार्थियों ने कोरोना काल के समय के तीन माह के बिजली बिल माफ करने, बिजली बिलों में शामिल विभिन्न प्रकार के अनावश्यक चार्जेज हटाकर बिजली दरों में कमी करने, बिजली की छिज्जत, चोरी, भ्रष्टाचार एवं बिजली कम्पनियों के कुप्रबन्ध के खिलाफ ठोस कार्यवाही कर जनता पर डाले जाने वाले आर्थिक बोझ को कम करने, किसानों को खेती कार्य के लिए बिजली मुफ्त उपलब्ध करवाने, जिन किसानों से ट्यूबवैल, कुएं बिजली कनेक्शन के लिए राशि जमा करवाई जा चुकी है उनके कनेक्शन तत्काल जारी करने, बिजली बिलों में शामिल फ्यूल सरचार्ज को वापस लेने, जिले में जगह-जगह गलत तरीके से लगाए गए ट्रांसफार्मरों को हटाने, मीटर बदलने के शुल्क में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने, आॅडिट के नाम से विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से की जाने वाली अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने, अलग-अलग क्षेत्रों में घरों के ऊपर से गुजरने वाली विद्युत लाइनों को तत्काल प्रभाव से हटाने आदि की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *