जयपुर
राजस्थान में कोरोना की थर्ड वेव का पहला वीकेंड कर्फ्यू रविवार से लागू हो गया। कर्फ्यू में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। पुलिस की गाड़ियां शहर में घूम-घूम कर कर्फ्यू का पालन करा रही हैं। इधर,राज्य सरकार में राजस्व मंत्री रामलाल जाट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
दरअसल, प्रदेश में कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य सरकार ने सख्ती दिखाते हुए शनिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू की गाइडलाइन प्रदेश में लागू की है। संडे को इमरजेंसी सर्विसेज, पेट्रोल पम्प और छूट वाली कैटेगरी छोड़कर सब कुछ बंद रहा। बाजार, दुकानें, शॉपिंग मॉल, जिम, क्लब बंद रहे। सिर्फ रोजमर्रा की आम जरूरत की चीजों की दुकानें ही खुली हैं। जैसे- मेडिकल और कैमिस्ट स्टोर, डेयरी बूथ, दूध की दुकानें, फल-सब्जी की दुकानें, किराना की दुकानें। ऐसी दुकानें भी रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी।