चंबा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सुंडला-चौहड़ा मार्ग पर भलेई जीरो प्वाइंट के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। हादसा रविवार सुबह 11 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान मुहम्मद इकबाल (22) पुत्र गुलाम मुहम्मद, बशीर अहमद (34) पुत्र गुलाम मुहम्मद निवासी गांव बेलावाला तहसील मंडी जिला पुंछ जम्मू-कश्मीर और बशीर अहमद (34) पुत्र समद शेख निवासी गांव धन तह मंडी जिला पुंछ जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई। घायल गुलाम नबी (42) पुत्र सुल्तान मुहम्मद निवासी गांव बेलावाला डाकघर और तहसील मंडी जिला पुंछ जम्मू-कश्मीर का चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।