Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मौत बनकर दौड़ा कंटेनर और जीत गई जिंदगी

नागौर

नागौर में बाइक सवार दो युवकों को कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की चपेट में आने के बाद बाइक चला रहा युवक 30 फीट घिसटते चला गया और तुरंत ही खड़ा हो गया। दूसरा युवक सड़क से थोड़ा दूर उछल गया। हादसे में दोनों युवकों की जान बच गई। रोंगटे खड़े करने वाले इस हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। दो दिन पहले भी इसी जगह पर ऐसा ही हादसा हुआ था। दो बाइक सवार तीन युवकों को कंटेनर रौंदता हुआ आगे निकल गया था। तब भी तीनों सही सलामत बच गए थे।

खींवसर SHO गोपालकृष्ण ने बताया कि हादसे में बाइक सवार मुकेश (18) पुत्र जगाराम बावरी ​​​​​​ निवासी सैनणी (25) व राजवीर पुत्र मंछीराम बावरी निवासी लवेरा खुर्द घायल हो गए। दोनों को खींवसर CHC में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, कंटेनर को थाने में खड़ा करवा दिया है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।