जयपुर
जयपुर में मानसागर झील के बीच 288 साल पहले बने जलमहल को 135 करोड़ खर्च कर फिर रॉयल लुक दिया गया है। जलमहल अब अपने पुराने रॉयल हेरिटेज लुक के नए अवतार में नजर आने लगा है। खंडहर होते जलमहल को जयपुर के माने हुए क्राफ्टमैन और आर्किटेक्ट ने अपने बेहतरीन आर्टवर्क से तैयार किया है। जलमहल में बर्ड की कई वैरायटी और अरावली पर्वतमाला की खूबसूरत वादियों को देखना किसी एडवेंचर से कम नहीं है।