Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मैरिज एनिवर्सरी मनाने राजस्थान आए अक्षय कुमार

सवाई माधोपुर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विकल खन्ना परिवार के साथ रणथंभौर आए हैं। यह कपल अपनी शादी की 21वीं सालगिरह यहीं सेलिब्रेट करेगा। अक्षय कुमार सोमवार को सुबह की पारी में परिवार के साथ टाइगर सफारी करने वाले थे। तेज ठंड और घने कोहरे के कारण उन्होंने सुबह टाइगर सफारी नहीं की। अक्षय अब शाम की पारी में रणथंभौर में टाइगर सफारी करेंगे। वह होटल शेर बाग की पर्सनल जिप्सी से टाइगर सफारी करेंगे। इसके बाद परिवार के साथ होटल में अपनी मैरिज एनिवर्सरी मनाएंगे।