Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

1995 और 2008 में आज ही के दिन कुंबले ने रचा था इतिहास

भारत के महान गेंदबाजों में स्पिनर अनिल कुंबले का नाम रिकॉर्ड बुक में सबसे ऊपर दर्ज है। वह टेस्ट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 132 टेस्ट में 619 विकेट हैं। विश्व में वह इस मामले में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800), ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न (708) और इंग्लैंड के मौजूदा तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (640) हैं। 

कुंबले ने रणजी में बरपाया था कहर
कुंबले ने 1990 में टेस्ट डेब्यू किया था और 2008 में संन्यास लिया। हालांकि, आज का दिन (17 जनवरी) उनके लिए खास है। इस दिन दो बार दो ऐसे मौके आए जब कुंबले का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। पहला मौका 1995 में आया था। 17 जनवरी 1995 को कुंबले ने रणजी ट्रॉफी में एक मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने कर्नाटक से खेलते हुए केरल के खिलाफ थालसेरी में 99 रन देकर 16 (दोनों पारी) विकेट चटकाए थे।