Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सर्दियों में बढ़ जाता है निमोनिया का खतरा

नई दिल्ली

पूरा देश इस समय कोरोना संक्रमण के कारण परेशान है। हर रोज संक्रमितों के बढ़ते मामले चिंता बढ़ाने वाले हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहना चाहिए। इसके अलावा चूंकि यह सर्दियों का मौसम है ऐसे में सभी लोगों को इस मौसम में होने वाली कई अन्य बीमारियों को लेकर भी सावधान रहना चाहिए। सर्दियों के मौसम में लोगों में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है, इस बारे में भी अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों में अक्सर लोगों को निमोनिया हो जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि श्वसन संबंधी वायरल संक्रमण जैसे कि फ्लू आदि सर्दियों में अधिक आम हैं। ये  निमोनिया के जोखिम को बढ़ा देते हैं। मुख्यरूप से बैक्टीरिया, वायरस और फंगस संक्रमण, निमोनिया का कारण बनते हैं, जिसमें बैक्टीरिया सबसे अधिक फेफड़ों के संक्रमण को ट्रिगर करते हैं। बैक्टीरियल निमोनिया, फ्लू या कोविड-19 जैसे वायरल संक्रमण की जटिलता के रूप में भी हो सकता है, इस बारे में लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि इस समस्या से छुटकारा दिलाने में कौन से घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं?