Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Xiaomi 11T Pro 5G: 120Hz रिफ्रेश रेट और 120W की चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ शाओमी का यह फोन

नई दिल्ली

शाओमी ने भारतीय बाजार में अपने एक और नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 11T Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। जनवरी 2022 में भारत में लॉन्च होने वाला शाओमी का यह दूसरा फ्लैगशिप फोन है। इससे पहले शाओमी ने भारतीय बाजार में जनवरी के पहले सप्ताह में Xiaomi 11i सीरीज लॉन्च की है जिसके तहत Xiaomi 11i HyperCharge 5G और Xiaomi 11i 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुए हैं। इनमें से Xiaomi 11i HyperCharge 5G भारत का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला स्मार्टफोन है। इसके साथ 120W की चार्जिंग का सपोर्ट है। Xiaomi के इस नए फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है। Xiaomi 11T Pro 5G का मुकाबला भारतीय बाजार में Realme GT, OnePlus 9RT, iQoo 7 Legend और Vivo V23 Pro जैसे स्मार्टफोन से होगा। Xiaomi 11T Pro 5G फोन पर एयरटेल के नेटवर्क पर मुंबई में 5जी की टेस्टिंग हुई है।