Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंजाब मुख्यमंत्री चेहरा ऐलान किए जाने पर बांटी मिठाई

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आम आदमी पार्टी पंजाब ने अपने मुख्यमंत्री चेहरे का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इसी खुशी में आम आदमी पार्टी हनुमानगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मिठाई बांटकर उत्साह जताया। आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब में मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में भगवंत मान के नाम की घोषणा करने पर जिला मुख्यालय पर बुधवार को आप कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट के बाहर राहगीरों व वाहन चालकों को लड्डू बांटते हुए भगवंत मान को सीएम का चेहरा घोषित करने पर प्रसन्नता जताई।