Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आसानी से पता चल सकेगी सिलेंडर में गैस की मात्रा

  • आईओसीएल ने लॉन्च किया तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का इंडेन कम्पोजिट सिलेंडर
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का इंडेन कम्पोजिट सिलेंडर लॉन्च किया है। इस सिलेंडर में गैस की मात्रा का आसानी से पता चल जाता है, जिससे ग्राहक अपनी अगली बुकिंग आसानी से कर सकेंगे। जंक्शन स्थित हनुमानगढ़ गैस एजेंसी पर भी इंडेन कम्पोजिट सिलेंडर उपलब्ध हैं। हनुमानगढ़ गैस एजेंसी के प्रोपराइटर रामपाल सिंह ने बताया कि इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से इण्डेन ब्रांड में एक नया प्रोडेक्ट लॉन्च किया है। यह प्रोडेक्ट कम्पोजिट सिलेंडर है। इस सिलेंडर में 10 किलोग्राम गैस भरी जाती है। कंपोजिट सिलेंडर सामान्य सिलेंडर की तुलना में काफी हल्के होते हैं। कम्पनी की ओर से दस किलोग्राम का गैस सिलेंडर लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य है कि यह गैस सिलेंडर पूर्णतया सुरक्षित है।