नई दिल्ली
बदलते मौसम के साथ अक्सर लोग तरह-तरह की एलर्जी का शिकार हो जाते हैं। मौसम के अलावा कुछ लोगों को फूलों से पराग, धूल या गंदगी से भी एलर्जी हो सकती है। मौसम बदलने के साथ होने वाली एलर्जी की समस्या को सबसे सामान्य और आम माना जाता है। इसके कारण लोगों को लगातार छींक आने, बुखार या त्वचा संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। एलर्जिक राइनाइटिस एक इसी तरह की आम समस्या है, जिसमें एलर्जी के कारण आपके वायुमार्ग में सूजन और संवेदनशीलता हो जाती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एलर्जी किसी भी तरह की हो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिए दैनिक जीवन में योग को शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। योग के माध्यम से एलर्जी के लक्षणों को कम करते हुए आसानी से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका रोजाना अभ्यास करके आप एलर्जी की समस्या से बचे रह सकते हैं या फिर इसके लक्षणों को आसानी से कम कर सकते हैं।