Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

REET पेपर लीक का मास्टरमाइंड भजनलाल गुजरात से गिरफ्तार

जयपुर

REET पेपर लीक मामले SOG ने मास्टर माइंड भजनलाल विश्नोई को गुजरात से गिरफ्तार किया है। टीम गुरुवार को आरोपी को लेकर जयपुर पहुंची। बत्तीलाल समेत 20 आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान भजनलाल का नाम सामने आया था, तभी से SOG से ढूंढ़ रही थी। भजनलाल से पूछताछ में रीट पेपर लीक से जुड़े कई खुलासे होने की भी संभावना है।

भजनलाल ने रीट का पेपर 30 से 40 लाख रुपए में अभ्यर्थियों को बेचा था। SOG की टीम पिछले 4 महीने से भजनलाल की तलाश में जुटी थी। SOG इंस्पेक्टर मोहनलाल पोसवाल लगातार राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात व उत्तरप्रदेश में दबिश दे रहे थे। इस बीच SOG को भजनाल के गुजरात में होने की सूचना मिली। टीम गुजरात पहुंची और भजनलाल को गिरफ्तार कर लिया। भजनलाल विश्नोई जालोर के रानोदर, चितलावना का रहने वाला है। गौरतलब है कि इसके बाद बत्तीलाल मीणा और पृथ्वीराज मीणा ने सवाईमाधोपुर और गंगापुरसिटी में कई अभ्यर्थियों को 10 से 12 लाख रुपये लेकर रीट का पेपर बेचा था।