Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्रक-कैंटर में भिड़ंत, 3 की मौत

श्रीगंगानगर

गंगानगर में ट्रक और कैंटर की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दोनों वाहनों के ड्राइवर और ट्रक का क्लीनर शामिल है। हादसा कोहरे के कारण सूरतगढ़ में नेशनल हाईवे- 62 पर गांव पालीवाला में गुरुवार सुबह हुआ। हादसे के बाद सुबह 8 से 8:30 बजे तक जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पिचक गए। दोनों वाहनों ड्राइवर और ट्रक का क्लीनर केबिन में फंस गए। लोगों की मदद से पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। कैंटर ड्राइवर का शव केबिन काटकर निकाला गया।

सूरतगढ़ में नेशनल हाईवे- 62 पर गांव पालीवाला के पास हादसे के बाद पलटा टैंकर।

सूरतगढ़ में नेशनल हाईवे- 62 पर गांव पालीवाला के पास हादसे के बाद पलटा टैंकर।

ट्रक में चावल व कैंटर में टायर थे
पंजाब से चावल से लदा ट्रक सुबह श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ की तरफ जा रहा था। पालीवाला के नजदीक श्रीगंगानगर की तरफ आ रहे टायरों से भरे कैंटर से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर से तेज धमाका हुआ। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।

हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारू किया।

हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारू किया।

हाईवे पर बिखरे चावल-टायर
हादसे के बाद टायर और अन्य सामान मौके पर बिखर गया। पुलिस ने बताया कि कैंटर ड्राइवर की पहचान सरदारशहर के भानीपुरा का रहने वाले रामचंद्र (24) पुत्र बिल्लूराम के रूप में हुई है। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर लुधियाना के रहने वाले थे। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी हैं। तीनों शव सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल की मॅार्चुरी में रखवाए गए है।