हिंदी सिनेमा में अपने 53 साल पूरे कर चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ अपने जीवन और फिल्मी सफर की कई दिलचस्प घटनाएं शेयर करते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘खून पसीना’ की शूटिंग के दौरान ली गई है। इस 45 साल पुरानी तस्वीर में अमिताभ एक टाइगर को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म खून पसीना की शूटिंग का किस्सा…
अमिताभ बच्चन बताते हैं कि चांदीवाली स्टूडियो में फिल्म खून पसीना की शूटिंग हो रही थी। वह एक जिंदा टाइगर से लड़ने वाले सिन को फिल्मा रहे थे। और खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। तस्वीर साझा करते हुए अमिताभ बच्चन लिखते हैं, “फिल्म ‘खून पसीना’ के लिए एक जिंदा टाइगर के साथ लड़ना…45 साल पूरे हुए!!…. चांदीवली स्टूडियोज मुम्बई में…… और अभिषेक के जन्म की खबर का इंतजार।”