करौली
अनुराधा के बाद रेखा मीना राजस्थान की दूसरी ‘लेडी डॉन’ बनकर उभरी है। पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आई करौली की 19 साल की रेखा की अपराध की दुनिया में कैसे एंट्री हुई, कैसे उसके चक्कर में दो गैंगस्टर दोस्त एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गए, ये सब कहानी भी कम चौंकाने वाली नहीं है।रेखा की प्रोफाइल से कई वाकये सामने आए हैं।
दो बदमाश दोस्तों में फूट
करौली के कुड़गांव थाने का हिस्ट्रीशीटर व बीजलपुर भड़क्या का रहने वाला पप्पू मीणा उर्फ पीएल भड़क्या और 2 हजार का इनामी बदमाश अनुराज मीणा अच्छे दोस्त थे। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। अचानक दोनों के बीच फूट पड़ी और अलग हो गए। एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। पप्पू मीणा और अनुराज मीणा के बीच गैंगवार अब मामूली बात हो गई है।