बीकानेर
महिला से रेप के मामले में जेल भेजा गया युवक दौसा जेल से पैराल पर छूटने के बाद से फरार हो गया। अब बीकानेर पुलिस ने उसे एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। पैरोल अवधि के बाद वो पंजाब की ओर चलने वाले ट्रकों में खलासी व ड्राइवरी का काम कर रहा था। गिरफ्तार युवक प्रदीप सिंह उर्फ बिट्टू है जो आदतन अपराधी है।