Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

209 रन बनाने के बावजूद हारा भारत, इमरान ताहिर ने लगाया तूफानी अर्धशतक

ओमान

लीजेंड लीग क्रिकेट के तीसरे मैच में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में भारतीय टीम ने एशिया लॉयंस को छह विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में एशिया लॉयंस की टीम ने वर्ल्ड जाइंट्स को छह विकेट से मात दी थी। अब वर्ल्ड जाइंट्स ने भारत को तीन विकेट से हराकर अंकतालिका को रोचक बना दिया है। अब तीनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। अब तीनों टीमें आपस में फिर एक-एक मैच खेलेंगी और बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा। 

टूर्नामेंट के तीसरे मैच में वर्ल्ड जाइंट्स की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। भारत के लिए विकेटकीपर नमन ओझा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 69 गेंदों में 140 रन बनाए। उनकी इस पारी में 15 चौके और नौ छक्के शामिल थे। उनके अलावा कप्तान मोहम्मद कैफ ने 47 गेंद में नाबाद 53 रन बनाए। वहीं यूसुफ पठान ने एक गेंद खेलकर छह रन बनाए। वसीम जाफर और बद्रीनाथ अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 

निर्धारित 20 ओवरों में भारत ने तीन विकेट खोकर 209 रन बनाए। वर्ल्ड जाइंट्स के लिए सिडबॉटम ने दो और मोर्ने मॉर्कल ने एक विकेट लिया।