नई दिल्ली
अमीर बनने के लिए कोई मेहनत करता है तो किसी को गड़ा खजाना मिल जाता है। जी हां, हमने अक्सर जमीन के अंदर गड़े खजाने के बारे में सुना है। खजाने में सोना, चांदी, हीरे-मोती बहुत कुछ मिलता है। पुराने समय में जब सोना, चांदी जैसी वस्तुएं उतनी महंगी नहीं थी, तब लोग उन्हें कहीं छुपा देते थे या जमीन में गाड़ देते थे। अक्सर, लोग खजाना छिपाकर या गाड़कर भूल जाते थे। इसके बाद जब उनके परिवार के लोग उस जगह का उपयोग करते थे तब वो खजाना मिलता था। मगर इन दिनों एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वैज्ञानिकों को 2000 साल बाद एक खजाना मिला है। हैरानी की बात ये है कि इतने वर्षों तक इस खजाने के बारे में किसी को पता ही नहीं चला। ये खजाना एक व्यक्ति के खेत में मिला है। दरअसल, 2000 साल पहले किसान के खेत में सोने की बरसात हुई थी। इसीलिए वैज्ञानिकों को एक, दो नहीं पूरे 41 सोने के सिक्के मिले हैं।