सीकर
सीकर में सरकारी टीचर ने अपनी विधवा बहू की दूसरी शादी कर मिसाल पेश की। सास ने बहू को बेटी की तरह विदा किया। टीचर के छोटे बेटे की शादी 2016 में हुई थी। शादी के 6 महीने बाद ही ब्रेन स्ट्रोक के कारण उसकी मौत हो गई थी। सास ने बहू को पढ़ाया- लिखाया और ग्रेड फर्स्ट की लेक्चरर बनाया।
रामगढ़ शेखावाटी के ढांढण गांव में कमला देवी के छोटे बेटे शुभम की शादी सुनीता से 25 मई 2016 को हुई थी। शादी के बाद शुभम MBBS की पढ़ाई करने के लिए किर्गीस्तान चला गया। जहां नवंबर 2016 में उसकी ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई। इसके बाद सास ने बहू को अपनी बेटी की तरह प्यार दिया। अब 5 साल बाद सास ने अपनी बेटी की तरह धूमधाम से दूसरी शादी की।