Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आधे शहर में वीकेंड कर्फ्यू का असर

श्रीगंगानगर

कोरोना के चलते लगातार दूसरे रविवार को हुए वीकेंड कर्फ्यू का असर आधे शहर पर नजर आया। आधे शहर में न तो पुलिसकर्मी दिखे और न ही किसी ने व्हीकल ड्राइवर्स को रोकने की जरूरत समझी। सुखाड़िया सर्किल जैसे व्यस्त चौराहे पर पुलिस की गुमटी खाली थी, सर्किल केआसपास भी कोई पुलिसकर्मी नहीं था। ऐसे में सुखाड़िया नगर की तरफ आने और जाने वाले वाहनों पर किसी की रोकटोक नहीं थी। बस स्टैंड के आसपास के इलाके में पुलिसकर्मी सड़क किनारे मोबाइल पर व्यस्त दिखा वहीं सड़कों पर लोगों की आवाजाही बदस्तूर जारी थी।