बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक सुभाष घई आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 24 जनवरी सन 1945 में नागपुर में जन्म सुभाष घई ने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं। एक समय था जब हिंदी सिनेमा पर सुभाष घई का सिक्का चलता था। हर स्टार उनके साथ फिल्म करना चाहता था। सुभाष घई ने अपने निर्देशन के करियर में कर्मा, राम लखन, खलनायक, परदेस, विश्वनाथ, कालीचरण जैसी कई फिल्में दी हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक है सौदागर, जिसमें दिलीप कुमार साहब और दिग्गज अभिनेता राजकुमार एक साथ नजर आए थे लेकिन इस समय सुभाष घई ने वो नाम नहीं कमाया था, फिर भी उन्होंने वो कर दिखाया जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई और नहीं कर पाया। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं, कि एक दूसरे के साथ काम न करने की कसम खान वाले दिलीप कुमार और एक्टर राजकुमार को सुभाष घई कैसे लाए साथ।