Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सरपंचों ने कलक्टर व जिला प्रमुख को बताई समस्याएं

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। सोमवार सुबह जिला सरपंच यूनियन अध्यक्ष मनीष कुलडिया, ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच अजायब सिंह बडिंग धनूर ने जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार, मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी व जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा से मिलकर इलाके की अनेक समस्याओं से अवगत करवाया। कुलडिया व बडिंग ने 15 वें वित्त व प्रधानमंत्री आदर्श योजनाओं में कन्वर्जेंस में कार्य स्वीकृत होने के बावजूद भुगतान में परेशानी होने व मनरेगा मजदूरों को एप मशीन से हाजरी से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। इस मौके पर भादुवाला की सरपंच सोनू सिहाग व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।