लखनऊ
लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी है। ये फ्रेंचाइजी ‘लखनऊ सुपर जाएंट्स’ के नाम से जानी जाएगी। लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड (गोयनका ग्रुप) के चेयरमैन डॉ. संजीव गोयनका ने वीडियो मैसेज के जरिए नाम का एलान किया।
इससे पहले गोयनका ग्रुप ने 2016 में पुणे फ्रेंचाइजी भी खरीदी थी। तब भी उन्होंने अपनी टीम का नाम ‘राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स’ ही रखा था। दो साल बाद यानी 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल में वापसी के बाद पुणे की टीम आईपीएल से हट गई थी।