Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

95 फीसदी को पहली और 74 फीसदी को लग चुकी है वैक्सीन की दूसरी डोज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया

नई दिल्ली

देश में कोरोना टीकाकरण को लेकर गुरुवार के दिन एक बड़ा अपडेट सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि देश में अब तक 95 फीसदी लोगों को कोरोना टीके की पहली खुराक और 74 फीसदी लोगों को कोरोना टीके की दूसरी खुराक लग चुकी है। उन्होंने ये भी बताया कि देश की 97 लाख से ज्यादा की आबादी को प्रिकॉशन डोज लग चुकी है।

गुरुवार की रोज प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी कि देश में अब तक 95% लोगों को पहली खुराक और 74% लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है। जबकि 97.03 लाख की आबादी को बूस्टर डोज लग चुकी है। 

लव अग्रवाल ने बताया कि 27 जनवरी तक भारत में 22,02,472 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। मामले की सकारात्मकता दर 17.75% (पिछले एक सप्ताह में) है। 11 राज्यों में 50,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में 3 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। पिछले सप्ताह के दौरान देश भर में कुल मामले की सकारात्मकता दर लगभग 17.75% थी। 11 राज्यों में 50,000 से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले हैं, 14 राज्यों में 10,000-50,000 सक्रिय मामले हैं और 11 राज्यों में 10,000 से कम सक्रिय मामले हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल में 3 लाख से अधिक और आंध्र प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में एक लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। हम कंटेनमेंट गतिविधियों को लेकर राज्यों के संपर्क में हैं। 26 जनवरी तक 551 जिलों में मामले की सकारात्मकता दर 5% से अधिक थी।