नई दिल्ली
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक साल पहले गिरफ्तार हुए पंजाब के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को आज पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी। सुखपाल सिंह खैहरा को कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र भुलत्थ से उम्मीदवार घोषित किया है।
इसी साल की शुरुआत में कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें सुखपाल सिंह खैरा को भुलत्थ सीट से उम्मीदवार बनाया गया था। सुखपाल सिंह खैरा ने ऐलान किया था कि अगर उन्हें जमानत नहीं मिली तो वे जेल से चुनावी ताल ठोकेंगे। गुरुवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने उन्हें नियमित जमानत दे दी।