Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र में 73वां गणतंत्र दिवस कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत सादगी से मनाया गया। कस्बे का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह यहां बालकृष्ण बिहाणी स्टेडियम में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। कोविड गाइड लाईन के चलते इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों ने भाग नही लिया। समारोह में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने किया। समारोह में विधायक अमित चाचाण, एसडीएम श्वेता कोचर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र मीणा, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीर सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेंद्र मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में गुरुदेव सिंह, कमल गट्टानी, हर्षा भाटी, रेहाना आदि ने देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं प्रतिभा, दिव्या, छवि व कोमल पुरोहित के नेतृत्व में घूमर नृत्य प्रस्तुत किया गया। विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 कार्मिकों का समारोह में सम्मान किया गया। मंच संचालन महेन्द्र प्रताप शर्मा व शिवराज सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसके अलावा स्थानीय एंजल पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण एडवोकेट केएल मित्रुका ने किया। निदेशक शशि माहेश्वरी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री नेहरू बाल वाटिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण संस्था के मंत्री जुगलकिशोर मड़दा ने किया। प्रधानाचार्य गणेश कुमार सेवग ने आभार व्यक्त किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दीपलाना में ध्वजारोहण सरपंच श्रीमति कैलाश सुथौड़ व संस्था प्रधान गौरीशंकर शर्मा ने किया। अपाला स्कूल आॅफ एज्यूकेशन में ध्वजारोहण निदेशक महेश शर्मा ने किया। नोहर डिग्री कॉलेज में ध्वजारोहण निदेशक लालचंद बंसल ने किया। वही ग्राम पंचायत जसाना के पंचायत घर में सरपंच लालचंद नायक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत बालिका दिवाशी से ध्वजारोहण करवाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का सन्देश दिया।