नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। विधायक अमित चाचाण ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने शिशु नर्सरी, आईसीयू वार्ड और आॅक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने चिकित्सालय के आॅपरेशन थियेटर में आवश्यक उपकरणों की खरीद हेतु 7 लाख रूपये विधायक कोटे से देने की घोषणा करते हुए तुरंत ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को पत्र लिखकर 7 लाख रुपए के उपकरण खरीदने की अनुशंषा भी मौके पर ही कर दी। उक्त राशि से आॅपरेशन थियेटर में माइक्रोस्कोप, लाइट, आॅपरेशन टेबल सहित अन्य आवश्यक उपकरण खरीद किए जायेंगे। विधायक ने बताया कि चिकित्सालय के विकास और रोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दिया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल, मिशन सौ बेड के सरंक्षक हनुमान प्रसाद व्यास, अध्यक्ष एडवोकेट के.एल. मित्रुका, डॉ.भीम गोयल, डॉ. गोतम स्वामी, डॉ. जयपाल, चंपालाल रानियांवाला, सत्यनारायण रानियांवाला, हीरालाल रानियांवाला, कन्हैया लाल दायमा, प्रदीप सेवग, पार्षद मुकेश मिश्रा, नियामत अली आदि उपस्थित थे।