Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रियासतकालीन प्राचीन राज मन्दिर के जीर्णोद्धार का कार्य जारी

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी वाले घंटाघर मार्ग औसवाल मोहल्ला स्थित रियासतकालीन प्राचीन राज मन्दिर के जीर्णोद्धार का कार्य जारी है। करीब 250 साल पुराने भगवान जगमोहन जी के इस राज मन्दिर के जीर्णोद्धार की देवस्थान विभाग ने सुध लेते हुए इसके कायाकल्प का कार्य शुरू करवाया हैं। मन्दिर के जीर्णोद्धार पर 10 लाख खर्च किये जा रहे हैं। काफी प्राचीन होने के चलते यह मन्दिर काफी जर्जर व जीर्ण-शीर्ण हालत में था। इसके जीर्णोद्धार की मांग लम्बे समय से कि जा रही थी। जो अब विधायक अमित चाचाण के प्रयासों से पूरी हो रही हैं। विधायक अमित चाचाण ने इस संबंध में देवस्थान विभाग के अधिकारियों से राज मन्दिर के जीर्णोद्धार करवाने के के संबंध में बात की। जिसके बाद देवस्थान विभाग ने मन्दिर के जीर्णोद्धार के लिये दस लाख रुपये स्वीकृत कर कार्य शुरू करवाया। मन्दिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होने पर नागरिकों ने खुशी जताते हुए बताया कि प्राचीन मन्दिर के जीर्णोद्धार से ऐतिहासिक विरासत को सहेजा जा सकता हैं। राज मन्दिर में पूजा-अर्चना व सेवा का कार्य पंडा परिवार द्वारा किया जा रहा हैं। मन्दिर के गर्भगृह में भगवान जगमोहन जी की काले पत्थर से निर्मित प्राचीन प्रतिमा स्थापित हैं। इसके अलावा मन्दिर में अलावा शिवालय व श्रीराधा-कृष्ण, हनुमान जी का मन्दिर भी हैं। बताया जाता हैं कि उक्त मन्दिर का निर्माण रियासतकाल में महाराजा हरिसिंह द्वारा करवाया गया था। जिससे इस मन्दिर का प्राचीनता का अंदाजा स्वतº ही लग जाता हैं।