Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत में जन्मे पादरी इंग्लैंड के चर्च में सबसे कम उम्र के बिशप बने, कुछ ऐसी रही है अब तक की जर्नी

लंदन

भारत में जन्मे एक पादरी को चर्च ऑफ इंग्लैंड में बिशप के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। रेवरेंड मलयिल लुकोस वर्गीस मुथलली, जिन्हें साजू के नाम से भी जाना जाता है, इंग्लैंड के चर्च में सबसे कम उम्र के बिशप बने हैं। 42 वर्षीय साजू लॉफबोरो के अगले बिशप होंगे। मंगलवार को कैंटरबरी के आर्कबिशप द्वारा लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल में एक यूचरिस्ट सर्विस के दौरान भारतीय शीशम से बनी एक छड़ी या क्रोजियर के साथ उनका अभिषेक किया गया।