Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सलमान खान नए गाने के टीजर पर हुए ट्रोल, लोग बोले- भाई एक ढिंचैक पूजा आपमें भी है

मुंबई

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग चल रही है। इस बीच उनके कुछ गाने रिलीज हो रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने नए गाने ‘डांस विद मी’ का टीजर रिलीज किया है। इस वीडियो में सलमान की एंट्री पैरों से दिखाई गई है। गाने की 24 सेकंड की झलग है और सलमान गाते और डांस करते दिख रहे हैं। सलमान के फैन्स ने तो उनकी जमकर तारीफ की है। वहीं कुछ लोग ट्रोलिंग से बाज नहीं है। एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी तुलना ढिंचैक पूजा से की है। सलमान का पूरा गाना कल यानी 29 जनवरी को रिलीज होगा।