Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

साउथ की इन 7 ब्लॉकबस्टर्स का बनेगा बॉलीवुड रीमेक, लिस्ट में अल्लू अर्जुन की फिल्म भी शामिल

मुंबई

कई साउथ की फिल्मों का रीमेक

साउथ की फिल्में इन दिनों छाई हुई हैं। ‘बाहुबली’ से शुरू हुआ यह सफर हाल के समय में रिलीज हुई ‘पुष्पा’ ने रिकॉर्ड कमाई कर सबको हैरान कर दिया। हिन्दी बेल्ट में अल्लू अर्जुन का एक बड़ा फैन वर्ग तैयार हो गया है। यही नहीं ‘पुष्पा’ की सफलता को देखते हुए अब दूसरे साउथ के मेकर्स भी अपनी फिल्मों को हिन्दी में रिलीज करने पर जोर दे रहे हैं। बॉलीवुड में आने वाले समय में कई साउथ की फिल्मों का रीमेक बनने वाला है। ये तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ की ब्लॉबस्टर हैं। 

अला वैकुंठपुरमुलु

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ की सफलता को देखते हुए उनकी आने वाली फिल्म फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ के मेकर्स काफी उत्साहित हैं। इसका रीमेक ‘शहजादा’ के नाम से बन रहा है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की मुख्य भूमिका है। इसे रोहित धवन निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म नवंबर में रिलीज होगी। ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे 6 फरवरी को टीवी पर प्रीमियर किया जाएगा।