Wednesday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोदी सरकार ने देशद्रोह किया… पेगासस खुलासे पर राहुल गांधी का हमला, जानें किसने क्या कहा

नई दिल्ली

इजराइली स्पाइवेयर पेगासस डील पर न्यूयॉर्क टाइम्स की नई रिपोर्ट ने देश की सियासत को फिर से गरमा दिया है। इसे लेकर विपक्ष देश की मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने मोदी सरकार से सवाल पूछे हैं। 

दरअसल, अमेरिका के दैनिक समाचार पत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी एक खबर में यह दवा कि कि इजराइली स्पाइवेयर पेगासस  और एक मिसाइल प्रणाली भारत-इजराइल के बीच 2017 में हुए लगभग दो अरब डॉलर के हथियार एवं खुफिया उपकरण सौदे के “केंद्रबिंदु” थे।