Wednesday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सलमान खान का गाना रिलीज, कटरीना कैफ-शाहरुख खान और परिवार संग करते दिखे डांस

मुंबई

सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ इन दिनों म्यूजिक वीडियो में बिजी हैं। लॉकडाउन में जब सबकुछ बंद रहा तब उन्होंने अपने फार्महाउस पर एक वीडियो बनाकर रिलीज कर दिया। हाल ही में उन्होंने नए गाने ‘डांस विद मी’ (Dance with me) का टीजर रिलीज किया था जिसके बाद उनके फैन्स काफी उत्साहित हो गए। अब शनिवार को उनका यह गाना रिलीज हो गया है। वीडियो में सलमान खान सुपर कूल अंदाज में हैं। इस गाने को उन्होंने ही गाया है। गाने की कैची लाइन्स एक बार में जुबां पर चढ़ जाती हैं। 4 मिनट 29 सेकेंड के इस वीडियो का काफी हिस्सा सलमान खान के पर्सनल एलबम से लिया गया है।