Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग, रेप का केस… टिकट कलेक्टर की शिकायत पर महिला अरेस्ट

सवाई माधोपुर

राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में रेलवे के एक टिकट कलेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। जिले के बटोदा थाना क्षेत्र में टिकट कलेक्टर को कॉल कर प्रेम जाल में फंसाने के बाद महिला ने शारीरिक सम्बन्ध बनाए और फिर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाकर 40 लाख रुपये की मांग की। 

जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि बटोदा थानाक्षेत्र के रहने वाले बत्तीलाल मीणा द्वारा दर्ज करवाई की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी महिला प्रकाशी मीणा निवासी सैंगरपुरा थाना सपोटरा जिला करौली को हनीट्रैप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसका बेटा मुनिराज रेलवे में टिकट कलेक्टर के पद पर काम करता है। सीमा मीणा नाम की महिला ने मुनिराज के मोबाइल पर कॉल करके पहले दोस्ती की। फिर शारीरिक संबंध बनाकर उसके बेटे से 40 लाख रुपये की मांग की। जब मुनिराज ने रुपये नहीं दिए तो महिला ने उसपर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया।