Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बंधे मजबूत करने के कार्य में जुटी दो जेसीबी दलदल में जमींदोज

  • आसपास के खेतों में खड़ी फसल में भी घग्घर नदी का पानी भरने से हुआ नुकसान
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    पीलीबंगा तहसील के गांव माणकथेड़ी की रोही में घग्घर नदी के बंधों को मजबूत करने के कार्य में जुटी दो जेसीबी नदी में आए पानी के खेतों में भरने से बने दलदल में धंस गई। दलदल में धंसने से दोनों जेसीबी नजर नहीं आ रही। इससे जेसीबी मालिक को तो नुकसान हुआ ही आसपास के खेतों में भी पानी भरने से खड़ी फसल खराब हो गई। यह वाक्या 15 जनवरी का बताया जा रहा है लेकिन अभी तक उक्त दोनों जेसीबी को दलदल से बाहर नहीं निकाला जा सका है। क्योंकि जहां जेसीबी धंसी हैं वहां आसपास के काफी क्षेत्र में दलदल बन चुकी है। वहां तक न तो कोई वाहन नहीं पहुंच सकता है और न ही कोर्ई व्यक्ति। उधर, बीमा कम्पनी की ओर से भी बीमा देने को लेकर आनाकानी की जा रही है। अब जेसीबी मालिक की ओर से जेसीबी निकलवाने में मदद करने की गुुहार जिला प्रशासन से लगाई गई है।