Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत अमरपुरा थेड़ी के चक 13 एचएमएच आबादी के सामुदायिक केन्द्र में शनिवार को बालाजी व भोलेनाथ महाराज के मंदिर की विधि-विधान से नींव रखी गई। सरपंच रोहित स्वामी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की ओर से पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चारण व बालाजी व भोलेनाथ महाराज के जयकारों के साथ मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अमरपुरा थेड़ी सरपंच रोहित स्वामी ने बताया कि सरपंच कार्यकाल के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत के चक 13 एचएमएच आबादी में बालाजी व भोलेनाथ महाराज के मंदिर निर्माण की नींव रखी गई है। इस मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के सहयोग से किया जाएगा। 18 गुणा 18 फीट चौड़ाई व 40 फीट से अधिक ऊंचाई में मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। मंदिर के निर्माण पर करीब 4-5 लाख रुपए की लागत अनुमानित है। इस मौके पर उपसरपंच नरेश कुमार, मांगूसिंह, दीपसिंह, रितू कुमारी, भंवर नाथ, लक्ष्मण सिंह, लीलाधर, राजेंद्र शाक्य, गोमाराम, विजय शाक्य, दिनेश स्वामी, एडवोकेट चन्द्र कैलाश स्वामी, महावीर स्वामी, शिव स्वामी, महावीर शर्मा आदि मौजूद थे।