Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बजट पूर्व सीएम गहलोत का संवाद, महिला प्रोफेशनल्स ने की रियायती दरों पर जमीन देने की मांग

जयपुर

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। सीएम गहलोत बजट पूर्व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझाव ले रहे हैं। सीएम ने उद्योगपतियों से सुझाव लेने के बाद महिला प्रोफेशनल्स से अहम सुझाव लिए है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बैक टू वर्क योजना का विस्तार कर 15 हजार महिलाओं को लाभांवित किया जाएगा। प्रदेश में उड़ान योजना के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को निशुल्क सैनेटरी नेपकीन उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  प्रदेश में एक हजार करोड़ रुपये की इंदिरा महिला शक्ति योजना शुरू की गई है। इंदिरा महिला शक्ति उद्म प्रोत्साहन योजना एवं आईएम शक्ति प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण एवं कौशल शक्ति योजना से महिलाओं को फायदा मिल रहा है।