नई दिल्ली
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन शुक्रवार रात मुंबई के एक रेस्त्रां से मिस्ट्री वुमेन का हाथ थामकर निकलते दिखाई पड़े। बांद्रा स्थित इस कैफे से जब ऋतिक रोशन निकले तो उन्होंने साथ चल रही लड़की का हाथ थाम रखा था। पापाराजी ने उनकी तस्वीरें लीं और वीडियो रिकॉर्ड की जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऋतिक रोशन और उनके साथ चल रही लड़की ने मास्क लग रखा था। अब सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जा रहे हैं।