Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जब एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, फैन्स ने नाम दिया Tejran

मुंबई

बिग बॉस का हर सीजन एक लव स्टोरी के लिए भी याद किया जाता है। कुछ जोड़ियां घर से बाहर निकलने के बाद भी साथ रहीं तो कुछ ने जल्द ही रिश्ता खत्म कर लिया। सीजन 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने एक दूसरे को लेकर अपने प्यार का इजहार किया है। फैन्स भी दोनों को साथ में पसंद करते हैं और उन्हें Tejran नाम दिया। इस सीजन में कई लड़ाइयां देखने को मिली तो वहीं तेजस्वी और करण के बीच प्यार और नोक-झोक भरे पल भी बीते। ऐसे कई मौके आए जब नेशनल टीवी पर वे प्यार में डूबे दिखे। तो चलिए फिनाले से पहले उनके इस सफर पर नजर डालते हैं।