हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर अमल करते हुए मास्क वितरण व वैक्सीनेशन जागरूकता को लेकर डेरा सेवादारों का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने जंक्शन बाजार में लोगों को मास्क वितरित किए और कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाने को लेकर जागरूक भी किया। अभियान के तहत सेवादारों की ओर से शहीद भगतसिंह चौक व संगरिया रोड तथा सब्जी मंडी के आसपास राहगीरों के साथ थ्री व्हीलर चालकों व सब्जी विक्रेताओं को नि:शुल्क मास्क वितरित किए गए। साथ ही उनसे सरकार की ओर से समय-समय पर जारी की जाने वाली कोरोना गाइड लाइन की पालना की अपील की गई। इस कार्य में कपिल मिड्ढा इन्सां, हिमांशु उर्फ हैप्पी इन्सां, अंशुल खुंगर इन्सां, प्रवीण इन्सां, रणजीत सिंह इन्सां, गोपाल इन्सां, सुनील इन्सां, लखन इन्सां, राहुल इन्सां आदि ने सहयोग किया।