एक सप्ताह पूर्व चोरी हुई थी फाइलें, अब करवाया मुकदमा
by seemasandesh
घटना की रात्रि को ही कबाड़िया के पास मिली थी सिंचाई विभाग के कार्यालय से चोरी हुई फाइलें, शक के दायरे में विभागीय अधिकारी हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय से रात्रि के समय सरकारी दस्तावेज (फाइलें) चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विभाग के सहायक अभियंता की रिपोर्ट पर जंक्शन पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चोरी की घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। साथ ही यह बात भी सामने आई है कि सिंचाई विभाग के कार्यालय से चोरी हुई फाइलें उसी रात्रि को एक कबाड़ी रिक्शे पर ले जाते हुए रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जंक्शन पुलिस ने उक्त फाइलों को जब्त कर लिया था। घटना के अगले ही दिन सिंचाई विभाग के अधिकारी भी जंक्शन पुलिस थाना पहुंचे थे। लेकिन विभाग की ओर से चोरी की घटना के एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज करवाने को लेकर तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्मा गया है। फाइलें चोरी करने की घटना के पीछे कोई बड़ा घोटाला होने की की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सहायक अभियंता सर्वे एवं अन्वेषण लिफ्ट उपखण्ड चतुर्थ इंगानप में सहायक अभियंता पद पर तैनात अनूपसिंह (33) पुत्र किशनसिंह निवासी 27 ए रामनगर डी झोटवाड़ा जयपुर ने रिपोर्ट दी कि उसके पास सहायक अभियंता उपखण्ड तृतीय 10वां खण्ड इंगानप हनुमानगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी है। दोनों उपखण्ड कार्यालय एक ही भवन में संचालित हैं। 25 जनवरी को कार्यालय में पहुंचने पर पता चला कि कार्यालय से 24 जनवरी को कोई अज्ञात व्यक्ति विभाग के महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं राजकीय अभिलेख चोरी कर ले गया है। इस उपखण्ड कार्यालय के डब्ल्यूयूए भवन निर्माण फाइल, जिला कलक्टर पत्राचार फाइल, सैलेरी बिल फाइल सभी हैड के 2019-2020, डब्ल्यूयूए अध्यक्षों से संबंधित पत्राचार फाइल, रॉ-वाटर बिल रजिस्टर एवं बिल फाइल, बाराबंदी की फाइलें पुरानी व नई, शुद्धकार व खतौनी के बस्ते, रिटायर्ड कर्मचारियों के रिकार्ड व सर्विस बुकें, आॅफिस सर्कुलर फाइल, हिटर, पुराने केशबुक, पे पोस्टिंग व बिल रजिस्टर, अन्य पुराने दस्तावेज के बस्ते लगभग 20, चालू वित वर्ष की काश्तकारों की फाइलें, जनरल पत्राचार फाइल, कोड नम्बर 225 बाइडिंग बुक, डीसीबी 2005 से, विवादित क्लेम फाइल मदन सिंह, बिल रजिस्टर पुराने, जीपीएफ रजिस्टर, एनकेसमेंट रजिस्टर, पुराने पत्राचार फाइलें, कनिष्ठ अभियंता से संबंधित पंजिका, मतदाता सूची पुरानी, जगतपाल कोर्ट केस फाइल चक 9 आरपी, प्रशासन गांव के संग 2010, निर्माण कार्य से संबंधित पुराने दस्तावेजों की फाइलें, इन्द्रसिंह बनाम सुरेश जांच रिपोर्ट बैग, एनजीसी नहर पत्राचार फाइल, तलवाड़ा झील फाइल, एक्सईन रावतसर पत्राचार फाइल, हरदीप सिंह मेहरवाला फाइल, चक 659 आर फाइल, राठीखेड़ा माइनर पत्राचार फाइल, मसीतांवाली माइनर पत्राचार फाइल 2017-18, टेक्नीकल रिपोर्ट आरडी 572-582, हजारासिंह 43/08 अपील फाइल, हनीफा बीबी 324/10 फाइल, अल्लाबक्स 2 एमडी फाइल, सुरजीत कौर फाइल, जगजीत सिंह फाइल, सहीराम फाइल, रूपराम 47/2014 फाइल जीतसिंह/भोलासिह फाइल, सतनाम सिंह फाइल, पुराना पेड कर्मचारी मेडिकल संबंधित, मदन ठेकेदार क्लेम से संबंधित थैला, रिकॉर्ड मय बस्ता रणजीतपुरा साइट सीमेंट, पीला बस्ता, एसआई रजिस्टर 1994-09 तक, जीपीएफ कटौती रजिस्टर, बिल रजिस्टर, जीपीएफ लोन रजिस्टर, एनकेशमेंट रजिस्टर, सर्विस पोस्टिंग रजिस्टर, स्टेंडिंग आॅर्डर रजिस्टर, रिलाइनिंग आॅफ एनजीसी आरडी 10 से 20, ठेकेदारों से संबंधित फाइलें, निर्माण कार्य फाइल मदन, एनडीआर समस्त चक फाइल, एनजीसी समस्त चक फाइल, राठीखेड़ा, मसीतांवाली, मुण्डा, रणजीतपुरा, लखूवाली माइनर समस्त चक फाइल, कोर्ट केस फाइल, आरटीआई फाइल, जनरल आॅफिस कॉपी फाइल, पासबुक मोहन लाल मीणा, मेजरमेंट बुक, कार्यालय सहायक अभियंता उपखण्ड तृतीय 10वां खण्ड इंगानप हनुमानगढ़ के 1 एआरडब्ल्यू से 3 एआरडब्ल्यू तक समस्त रिकार्ड, भू-अभिलेख रिकार्ड, समस्त एनडीआर नहर के चकों की शुद्धकार, खतौनियां, बाराबंदी बस्ते, पार्ट चक प्लान, खाता बही, रजिस्टर नम्बर 29, 35 चालान रजिस्टर, अध्यक्षों की ओर से जमा करवाई गई रसीद बुकें, डब्ल्यू अध्यक्षों की ओर से जमा कराया गया राजस्व रिकार्ड, समस्त चकों की बाराबंदी फाइलें, अन्य पुराने राजस्व रिकार्ड/दस्तावेज बस्ते, न्यायालय प्रकरणों की फाइलें, भू राजस्व का समस्त रिकार्ड आदि नहीं मिले। अज्ञात व्यक्ति कार्यालय के पीछे को गेट तोड़कर कार्यालय में प्रवेश कर सरकारी अभिलेख चुराकर ले गया। पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल जसवंत सिंह को सौंपी है।