Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करीना कपूर ने अमृता अरोड़ा के साथ चैट की पब्लिक, पढ़कर मलाइका को आई हंसी

मुंबई

करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर बेस्ट फ्रेंड्स हैं। चारों अक्सर साथ में पार्टी और आउटिंग्स करती दिखती हैं। अमृता अरोड़ा के बर्थडे पर करीना ने उनके साथ होने वाली चैट का खुलासा किया है। करीना ने सबको दिखाया है कि उनके और अमृता के बीच कैसी बातें होती हैं। साथ ही यह भी लिखा है कि दोनों साथ में क्या-क्या करती हैं। यह दोनों के बीच दोपहर में होने वाली बातचीत का उदाहरण है। करीना के पोस्ट पर उनकी ननद सबा पटौदी, करिश्मा कपूर और मलाइका ने रिऐक्ट किया है। अमृता ने जवाब में लव यू लिखा है।