जयपुर
रीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसओजी ने रीट परीक्षा के स्टेट को-आॅर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप पाराशर तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग के पक्के दोस्त बताए जाते हैं। एसओजी ने शनिवार को ही प्रदीप पाराशर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। प्रदीप पाराशर की गिरफ्तारी के बाद अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डीपी जारौली की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। जारौली के राज्य सरकार ने बोर्ड के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था। प्रदीप पाराशर पर पेपर उपलब्ध कराने का आरोप है।