नई दिल्ली
भारत के पास अपनी अर्थव्यवस्था का समर्थन करने और आगे बढ़ने के लिए राजकोषीय सहायता का रास्ता उपलब्ध है। चीन से दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी का खिताब हासिल करने और इसे कम से कम दो साल तक बनाए रखने के लिए फिस्कल सपोर्ट के जरिए भारत इसे हासिल कर सकता है। वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, चालू वर्ष में 9.2% की ग्रोथ के बाद अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वर्ष में जीडीपी में 8% -8.5% की वृद्धि होने की उम्मीद है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अनुमान जताया है कि ग्रोथ की यह गति अगले साल भी जारी रहेगी।